पिकनिक मनाने गए दाे युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर

। जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping