टिप्पर ने माेटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को मारी टक्‍कर, पत‍ि की मौत पत्‍नी घायल


कोंडागांव/रायपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में आज बुधवार काे तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से माेटरसाइकिल पर सवार पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहित अपनी पत्नी सरस्वती कोर्राम को माेटरसाइकिल पर बैठाकर अपनी बहन के घर ग्राम खड़का से वापस कोंडागांव की ओर आ रहा था। इस दौरान टिप्पर ने माेटरसाइकिल को पीछे से जोरदार ठोकर मारी, जिससे घटना स्थल पर ही मोहित कोर्राम की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping