करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत

रायगढ़/रायपुर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से बीती रात तीन हाथियों की मौत हो गई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

वन विभाग ने जानकारी दी कि बीती रात तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ घरघोड़ा उप वन मंडल वन परिक्षेत्र के चुहकी मार जंगल में बिछे 11केवी लाइन का तार टूट गया, जिसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। मृतक हाथियों में एक शावक ,एक मादा तथा एक युवा हाथी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम मौजूद है।

वन विभाग ने जानकारी दी है कि इन दिनों रायगढ़ जिले के दो वन मंडल में 140 हाथी का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है, सबसे अधिक हाथी धरमजयगढ़ क्षेत्र में हैं। यह हाथी अलग-अलग झुंड में हैं। इसमें 72 मादा, 34 बच्चे व नर हैं। प्रदेश में हाथियाें की संख्या वाला सबसे बड़ा जिला रायगढ़ ही है।इसी जिले के अंतर्गत रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल आते हैं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping