बोलेरो की टक्‍कर से मोटरसाइक‍िल सवार दो की मौत

गरियाबंद, 6 नवंबर। जिले के देवभाग थानांतर्गत डोहेल गांव के पास नेशनल हाईवे 130 सी पर देर रात बोलेरा से टकराकर मोटरसाइक‍िल चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुल‍िस ने आज बुधवार को शवों के पोस्‍टमार्टम उपरांत पर‍िजनों को सौप द‍िया है। पुलिस मर्ग कर घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार देवभोग से जा रही बोलेराे वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही मोटरसाइक‍िल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइक‍िल चालक व सवार 20 मीटर दूर जा ग‍िरे। वहीं हादसे में मोटरसाइक‍िल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मोटरसाइक‍िल चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से देर रात्रि मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे। वहीं

बोलेरो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मोटरसाइक‍िल सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है। घटना की वजह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping