रामानुजगंज में बाहरी लोगों पर कार्रवाई,, नगर में मिले नौ संदिग्ध

बलरामपुर, 14 दिसंबर । जिले के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रामानुजगंज पुलिस ने एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत रामानुजगंज क्षेत्र में बिना किसी वैध प्रमाण के रहने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जिसमें 9
संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

रामानुजगंज के थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि, अभियान का मुख्य उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र से बाहर करना और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। साथ ही मकान मालिकों, ढाबा संचालकों, होटलों और धर्मशाला प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दिया गया है। उनको कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति उनके यहां निवास कर रहा है तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत रामानुजगंज थाना को दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रामानुजगंज पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि, यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति के निवास कर रहा हो या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping