सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 24 से 30 दिसंबर तक

रायपुर, 23 दिसंबर। सेजबहार में शिवमहापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का 24 से 30 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस दौरान रोज औसतन दो लाख से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी।

यातायात व्‍यवस्‍था के ल‍िए पुल‍िस द्वारा भारी माल वाहक वाहनों की प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील है कि, वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे सेजबहार रोड के जाम में फंस सकते हैं। कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें पचास हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping