बीजापुर जिले में अपहृत युवक की नक्सलियों ने की हत्या

रायपुर, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव के पास आज एक युवक का शव मिला है। नक्सलियों ने रविवार को साप्ताहिक बाजार से उक्त युवक का अपहरण किया था । शव के पास से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद किया गया है। पर्चे में नक्सलियों ने मृतक युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। मृतक युवक का नाम मुकेश हेमला बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे। सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया। गंगालूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping