महापौर, पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय

रायपुर, 25 दिसंबर। नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से महापौर, पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय की है। इस आश्य की अधिसूचना राजपत्र में जारी कर दी गई है।

राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार पांच लाख तक की आबादी वाले निगम के महापौर प्रत्याशी के लिए 25 लाख, तीन से पांच लाख आबादी वाले निगम के लिए 20 और तीन लाख से कम वाले निगम के महापौर उम्मीदवार 15 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार 50 हजार या अधिक वाले पालिका के अध्यक्ष उम्मीदवार 10 लाख और कम आबादी वाले 8 लाख खर्च कर सकेंगे। इसी तरह से 50 हजार आबादी वाले नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए व्यय सीमा छह लाख होगी।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping