रायपुर कलेक्टर ने निगम प्रशासक का जिम्मा संभाला, मेयर के चैंबर से तस्वीर-मोमेंटो हटाये गये

रायपुर, 6 जनवरी

। छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मा संभालना शुरू कर दिया है। रविवार पांच जनवरी काे ही रायपुर में निगम जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म हुआ था, जिसके बाद आज से सरकार की तरफ से नियुक्त प्रशासक के रूप में रायपुर कलेक्टर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चार्ज संभालते ही पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले, रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा, अजय नाथ जैसे अधिकारियाें ने प्रशासक की जिम्मेदारी निभाई थी। प्रशासक की नियुक्ति के बाद अब यह होगा कि जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर निगम से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे। वहीं जोन अध्यक्षों की शक्तियां अब नगर निगम आयुक्त के पास होगी, जबकि महापौर स्तर के फैसले लेने की शक्तियां प्रशासक के पास होगी।

निगम प्रशासक के जिम्मा संभालते ही मेयर के चैंबर को बदल दिया गया। चैंबर से एजाज ढेबर की तस्वीर के साथ रखे गये मोमेंटो को हटा दिया गया। वहीं 50 से अधिक पेंशन के प्रकरण पेंडिंग फाइल पर प्रशासक ने हस्ताक्षर किया है। अब 50 से अधिक लोगों के सीधा लाभ मिलेगा। उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping