एचएमपीवी को लेकर छत्तीसगढ़ सतर्क, हेल्थ कमिश्नर ने बनायी पांच सदस्यीय कमेटी

रायपुर 8 जनवरी। एचएमपीवी के केस अभी छत्तीसगढ़ में तो नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर एचएमपीवी यानि ह्यूमन, मेटान्यूमो वायरस की समीक्षा की थी। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया था कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एचएमपीवी वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी एक्शन में है। राज्य सरकारों को निर्देशित किया गया है कि वो वायरस को लेकर लोगों के बीच जागुरुकता फैलाये और इसे लेकर जानकारी दें। छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी

 वायरस की मानिटरिंग, संक्रमण रोकने व कार्ययोजना तैयार करने के लिए हेल्थ कमिश्नर डॉ प्रियंका शुक्ला ने तकनीकी समिति का गठन किया है।

कमेटी के चेयरमैन संचालक महामारी नियमंत्रण डॉ एस के पामभोई को बनाया गया है। वहीं उप संचालक आईडीएसपी, डॉ खेमराज सोनवानी, उपसंचालक क्रय भंडार धर्मेंद्र गहवई, राज्य सलाहकार आकांक्षा राणा और राज्य सलाहकार चयनिका नाग को कमेटी में मेंबर बनाया गया है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping