छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित छह लोगों को दी जान से मारने की धमकी

नारायणपुर, 24 जनवरी

। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित छह लोगों को जान से मारने 

की धमकी दी है। इस बाबत नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धमकी वाले मिले पर्चे की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वैद्यराज हेमचंद की सुरक्षा और पुख्ता की जा रही है।

नक्सलियों ने शुक्रवार को नारायणपुर के धौड़ाई के पास पर्चा फेंककर पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित छह लोगों सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल को जान से मारने की बात कही है। इससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

नक्सलियाें ने आरोप लगाते हुए आज फेंके गए पर्चे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा है कि उक्त सभी छह लोग आमदाई माइंस की दलाली और पुलिस कैंप का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कब तक गांव के बाहर रहोगे। इन्हें जनअदालत में मौत की सजा दी जाएगी। सागर साहू के जैसे इनको भी सजा दी जाएगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों की इस धमकी भरे पर्चे के बाद इलाके में दहशत है।

इस बारे में नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को वाई कटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा उनके मूवमेंट के समय 

चार कंपनी की आरओपी लगती है। उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पुलिस मिले इस पर्चे की सत्यता की जांच कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने इससे पहले भी वैद्यराज हेमचंद काे धमकी दे चुके हैं। वहीं कुछ महीने पहले ही पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी के भतीजे की नक्सलियाें ने हत्या कर दी थी। वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टिकाेण से हेमचंद मांझी नारायणपुर जिला मुख्यालय में रहते हैं। इन्हें पिछले वर्ष राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping