गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

रायपुर, 25 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 1 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक गौरवपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।

होम गार्ड और सिविल डिफेंस श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी पहचान दर्ज कराई, जहां राज्य के एक अधिकारी को “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और आपात सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना करता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने राज्य को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा उनमें –

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित 

1. लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला बस्तर, हाल-जिला कबीरधाम ।

2. भुनेश्वर साहू, उप निरीक्षक, जिला बस्तर हाल निरीक्षक जिला रायपुर।

3. संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

4. बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

5. कमलेश मरकाम, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

6. अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

7. दिनेश भास्कर, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

8. चैतराम गुरूपंच, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

9. हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

10. प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

11. मनोज पुनेम, आरक्षक हाल प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:-

1. महेश राम साहू, निरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।


सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित :-

1. ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, अति. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।

2. अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

3. हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

4. नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमाण्डर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई-दुर्ग।

5. वली मोहम्मद, निरीक्षक-अ, योजना/प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा

रायपुर।

6. समैया चिपनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर।

7. सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

8. तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, जिला-कांकेर।

9. हरिशचंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव।

10. सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping