छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव-भाजपा ने की बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव समेत कई जिलों से अध्यक्ष और पार्षद उम्‍मीदवारों की घोषणा

रायपुर, 25 जनवरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। पहली सूची में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है। वहीं राजनांदगांव और रायगढ़ जिला के बाद कवर्धा जिला के नगर पंचायत बोड़ला,पिपरिया और लोहारा के अध्यक्ष और पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है

गरियाबंद नगर पालिका से प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही गरियाबंद जिले की नगर पंचायतों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

उल्लेखनीय ही कि भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार देर रात तक को मेराथन बैठकों का दौर चला। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज शन‍िवार को विभिन्न बैठक होने के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावों को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पांडेय, मंत्री रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे, विधायक लता उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत लाल वर्मा, राम जी भारती मौजूद रहे। शुक्रवार की देर रात तक राजधानी रायपुर में हुए मैराथन बैठक के बाद आज नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदों की सूची जिलेवार जारी की जा रही है।

नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping