मारुति सुजुकी के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 29 जनवरी । देश की दिग्‍गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमआईएसएल) के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। हिसाशी ताकेउची की यह नियुक्ति एक अप्रैल से तीन साल की  अवधि के लिए होगी।
मारुति सुजुकी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि निदेशक मंडल ने 29 जनवरी को एक बैठक में 31 मार्च, 2028 तक तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए हिसाशी ताकेउची की एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने हिसाशी टेकाउची को पहली बार एक अप्रैल, 2022 से तीन साल के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। वे जुलाई, 2019 से मारुति सुजुकी के बोर्ड में हैं। इससे पहले वे अप्रैल, 2021 से अपनी पदोन्नति तक संयुक्त प्रबंध निदेशक (वाणिज्यिक) थे।
हिसाशी टेकाउची वर्ष 1986 में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) में शामिल हुए। उन्हें एसएमसी के अंतरराष्‍ट्रीय परिचालन के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी व्यापक अनुभव है।
Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping