एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते पटवारी और उसके सहायक को किया गिरफ्तार

मुंगेली /रायपुर, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने किसान से एक लाख रिश्वत लेते पटवारी और उसके सहायक को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। जमीन का सीमांकन करने के एवज में 5 लाख रुपये की उन्होंने मांग की थी । फिर चार लाख में सौदा हुआ। अब मामले में आरआई की भूमिका की जांच की जा रही है। जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार पटवारी का नाम सुशील जायसवाल और उसके सहायक का नाम गुलाब दास मानिकपुरी है।बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो से इस संबंध में शिकायत रामगढ़ निवासी विभाष सोनी ने की थी।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ि‍त विभाष सोनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पिता की रामगढ़ में कृषि भूमि है। जिसमें 26 एकड़ जमीन का सीमांकन करना था। जिसके लिए उनसे आर आई नरेश साहू और रामगढ़ पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपयेकी रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें प्रार्थी की शिकायत सही पाई गई। गुरुवार को पीड़‍ित ने पटवारी सुशील जायसवाल को रुपये देने के लिए गया था। तभी पटवारी ने अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुरी को रिश्वत की रकम लेने के लिए कहा। ठीक इसी दौरान एसीबी टीम ने गुलाब दास और आरोपित पटवारी सुनील जायसवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गुलाब दास मानिकपुरी से रिश्वत की रकम एक लाख को बरामद कर लिया गया है।

आरोपित पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 712 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping