कांग्रेस महापौर उम्‍मीदवार का नामांकन षड़यंत्र कर रद्द क‍िया गया : दीपक बैज

 रायपुर, 30 जनवरी। धमतरी नगर निगम के कांग्रेस उम्‍मीदवार के नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज गुरुवार को रायपुर कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता कर भाजपा पर साजिश पूर्ण तरीके से कांग्रेस उम्‍मीदवार के नामांकन रद्द करने का आरोप लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा स्थानीय नगर निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव रोकने के लिए षड़यंत्र कर रही है।

दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि, विजय गोलछा का नामांकन षडयंत्र पूर्वक रद्द किया गया है। धमतरी कलेक्टर को निर्देश दिया था, महापौर उम्‍मीदवार के नामांकन रद्द कर दिया जाए। बैज ने आरोप लगाया है कि, बाकायदा निगम से एनओसी भी लिया था। कांग्रेस ने मांग की है कि कलेक्टर का कॉल डिटेल सार्वजनिक करना चाहिए। गोलछा नगर निगम नहीं बल्कि पीडब्‍ल्‍यूडी के सिंगल विंडो ठेकेदार है। सरकारी कर्मचारी एजेंट की तरह काम कर रहा है। ऐसे अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कई तरीके के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping