अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी बने

रायपुर 4 फ़रवरी । अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बनाए गए हैं। आज मंगलवार काे छतीसगढ़ गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विष्णुदेव सरकार में उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे। जिसके बाद नाम का ऐलान किया गया है।

आईपीएस अरुण देव गौतम मध्य्प्रदेश की राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी के तौर पर पदस्थ थे। राजगढ़ के एसपी का प्रभार भी संभाला था। लेकिन वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनका कैडर चेंज हो गया। छत्तीसगढ़ में वे 6 जिलों के एसपी और दो रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। आईपीएस अरुण देव गौतम गृह सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping