कांकेर जिले के चौदह बागी नेताओं को भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

कांकेर, 4 फ़रवरी ।  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों और अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में कांकेर जिले के 14 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर आज मंगलवार काे कांकेर जिले के 14 भाजपाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन पर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने और अनुशासन भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है, प्रदेश कार्यालय ने यह आदेश जारी किया है। 

इस कार्रवाई में कांकेर नगर पालिका से जागेश्वरी साहू, चारामा नगर पंचायत से 4 और पखांजूर नगर पंचायत से 9  भाजपा ने बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया गया है। इनमें 5 नेता ऐसे भी हैं जो पूर्व में भाजपा के पार्षद भी रहे हैं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping