ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबे फूड डिलीवरी बॉय ने की आत्महत्या

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी । ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबे एक युवक ने फंदे में लटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक का नाम तुषार राय है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के समर नगर ऑटो स्टैंड इलाके में किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था और ऑनलाइन खाना डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।

उसकी पत्नी रिया सरकार ने बताया कि रविवार सुबह को वह दीदी की बेटी के जन्मदिन पर उसके घर गई थी। जब रात को घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। तुषार को काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़वाया तो देखा अंदर तुषार फंदे से झूल रहा था। 

तुषार ऐसा क्यों किया उसे कुछ भी पता नहीं है। लेकिन तुषार को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी। जिसमें वह काफी पैसा हार चुका था। 

घटना की सूचना पर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping