दंतेवाड़ा में पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी

दंतेवाड़ा, 12 फ़रवरी । जिले के ग्राम पोन्दुम में पुत्र संतोष मंडावी ने अपने पिता हड़मो मण्डावी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने आरोपि‍त को गिरफ्तार करते हुए हत्या में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोप‍ित को आज बुधवार को न्‍यायालय में पेशकर जेल भेज द‍िया गया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में 8 व 9 फरवरी की रात को पिता हड़मो मण्डावी की उसके पुत्र संतोष मंडावी के साथ मुर्गा दारू को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने गुस्से में आकर पिता के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपि‍त संतोष मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद  मुखबिर की सूचना पर संतोष मण्डावी को ग्राम पोन्दुम से गिरफ्तार कर, पूछताछ करने पर आरोपि‍त ने बताया कि पिता के द्वारा आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहता था, जिससे परेशान हो गया था। घटना वाले दिन भी पिता ने शराब के नशे में मुर्गा व अन्य बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद संतोष ने  टंगिया से अपने पिता की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपि‍त को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping