कांग्रेस पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए महासचिव और प्रभारी नियुक्त किए गए।

नई दिल्ली, 14 फरवरी । कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राष्ट्रीय टीम में शामिल करते हुए ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

इस साल के अंत में बिहार में चुनाव होने के कारण, पार्टी ने कृष्णा अलावरु को वहां की कमान सौंपी है। कर्नाटक के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, और मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि के. राजू को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, सांसद सप्तगिरी उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड, और गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नए प्रभारियों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को उनके मौजूदा दायित्वों से मुक्त कर, उनके योगदान की सराहना की है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping