रायपुर नगर निगम चुनाव में मीनल चौबे ने महापौर पद पर जबरदस्त जीत दर्ज की, जबकि पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हार गए।

रायपुर, 15 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने महापौर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे को एक लाख 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर 15 साल बाद भाजपा का परचम फहराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत है। 

रायपुर नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 70 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षद उम्मीदवाराें ने जीत दर्ज की है। इससे रायपुर में भाजपा को नगर निगम पर पूरी तरह से नियंत्रण मिल गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों पर चुनाव हुए थे, जिसमें सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इन चुनाव परिणामों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा उम्मीदवार अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है। वहीं एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर करीब 2400 वोट से आगे चल रही हैं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping