स्टॉक मार्केट में चंदन हेल्थकेयर की धांसू एंट्री, पहले ही दिन लगा अपर सर्किट

नई दिल्ली, 17 फ़रवरी । नॉर्थ इंडिया में डायग्नोस्टिक सेंटर्स चलाने वाली कंपनी चंदन हेल्थकेयर ने आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 159 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.84 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 165.10 रुपए के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी के शेयर खरीदारी के सपोर्ट से उछल कर 173.35 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 9.03 प्रतिशत का मुनाफा हो गया। 

चंदन हेल्थकेयर का 107.36 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 से 12 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 7.04 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 7.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 18.85 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 2.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 70.79 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22,99,936 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी लखनऊ में नया फ्लैगशिप डायग्नोस्टिक सेंटर लगाने, अयोध्या और लखनऊ में नया सेंट्रल रिफरेंस लैबोरेट्री सेटअप करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 1.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 3.59 करोड़ और 2023-24 में 16.36 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 21 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़ कर 177.96 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी को 17.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 167.99 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping