महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने दिया निर्देश

प्रयागराज, 18 फ़रवरी । प्रयागराज महाकुम्भ में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने मंगलवार को सुरक्षा एवं यातायात निरीक्षण किया और अपने मातहतों को कड़ा निर्देश दिया। महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस आयुक्त दिनभर सक्रिय रहे। आईसीसीसी से मॉनिटरिंग पुलिस आयुक्त ने सुबह रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने विभिन्न चौराहों, घाटों और महत्वपूर्ण स्थलों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।     

उन्होंने ट्रैफिक संचालन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। शाम के समय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त स्वयं मेला क्षेत्र पहुंचे और एसएसपी कुम्भ राजेश द्विवेदी के साथ पूरे क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख स्नान घाटों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी की स्थिति जानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। महाकुंभ में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर निगरानी बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping