देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.72 अरब डॉलर पर

नई दिल्‍ली, 21 फरवरी । विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन हफ्ते की बढ़त के बाद 14 फरवरी को समाप्त हफ्ते में 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.72 अरब डॉलर रह गया है। पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 7.65 अरब डॉलर बढ़कर 638.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 14 फरवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.72 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक भी विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.51 अरब डॉलर घटकर 539.59 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.94 अरब डॉलर बढ़कर 74.15 अरब डॉलर हो गया। 

आरबीआई के अनुसार 14 फरवरी को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.08 अरब डॉलर हो गया। 

उल्‍लेखनीय इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping