घर में लगी भीषण आग से गैस स‍िलेंडर ब्‍लॉस्‍ट, तीन गंभीर रूप से झुलसे

बालोद, 23 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नयापारा इलाके में स्थित एक घर में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी हरखू राम साहू के घर में अचानक आग लग गई और आगे भीषण रूप से पूरे घर में फैल गई। वहीं आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। हादसे में हरखू राम साहू, उनका भतीजा और बहू आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping