छत्तीसगढ़ में भाजपा सांसद के फॉलो वाहन की मोटरसाइकिल से भ‍िड़ंत, तीन युवकाें की माैत

कांकेर, 25 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत पोड़गांव के पास सोमवार की देर रात भाजपा सांसद के काफिले के फॉलो वाहन से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, ज‍िससे दाे युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ज‍िसे जिला अस्पताल कांकेर में इलाज के ल‍िए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की आज मंगलवार सुबह मौत हो गई। अब तक इस दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवकाें में खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मौत हो गई है। तीनों मृतक युवक एक ही ग्राम पोंडगांव के निवासी हैं। इस घटना के बाद  पोंडगांव में आक्रोश देखा जा रहा है।

अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के  भाजपा सांसद भोजराज नाग सोमवार रात भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहे थे, तभी अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास उनके फॉलो वाहन ने  सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने के प्रयास के दाैरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हाे गई। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो युवकाें को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे युवक को कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आज मंगलवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया था।  इस दाैरान सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचकर उपचार की व्यवस्था करते हुए घायलों को अंतागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान आज मंगलवार काे घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping