अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन : उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार प्रथम और यूथोपिया के थ्रोमस आरटसा दूसरे स्थान पर रहे

नारायणपुर, 02 मार्च । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के अबूझाड़ में आयोजित  पीस हाफ मैराथन के चाैथे संस्करण का शुभारंभ रविवार काे नारायणपुर के हाईस्कूल मैदान से सुबह 5:30 बजे हुआ। मैराथन का शुभारंभ वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक अनुज शर्मा एवं नारायणपुर कलेक्टर, एसपी व बस्तर आईजी सुंदरराज पी.की उपस्थिति में मैराथन धावकाें काे झंडा लहराकर किया गया। उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और यूथोपिया के थ्रोमस आरटसा दूसरे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में यूथोपिया की ही वटोटा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 10 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर की दौड़ अबूझमाड़ के बासिंग में समाप्त हुई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 21 किलोमीटर की दौड़ में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अक्षय कुमार ने शुरू से अंत तक अपनी लय बनाए रखी। वहीं विदेशी एथिलीट यूथोपिया के  थ्रोमस आरटसा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में यूथोपिया की वटोटा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की रेणुका ने दूसरा स्थान हासिल किया। हजारों दर्शकों ने फिनिश लाइन पर धावकों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल का आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग दस हजार धावकों ने हिस्सा लिया और बस्तर संभाग में अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया है। हमारी सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है। इससे पहले बस्तर ओलंपिक में संभाग के 1 लाख 65 हजार प्रतिभागियों की भागीदारी रही। यह बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping