जय व्यापार पैनल को भारी बढ़त अब तक कुल 75 व्यापारी संगठनो ने दिया पूर्ण समर्थन

रायपुर, 07 मार्च । जय व्यापार पैनल से जितेन्द्र दोशी , विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन  ने बताया कि व्यापारिक हितों की रक्षा और सशक्त व्यापारिक माहौल बनाने के लिए जय व्यापार पैनल को लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। आज 11 और व्यापारी संघों ने जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन व्यक्त किया, जिससे अब तक कुल 75 संगठनों ने इस पैनल पर भरोसा जताया है। व्यापारी संगठनों ने जय व्यापार पैनल की पारदर्शी कार्यशैली, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हित में किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना की है। पैनल के नेतृत्व में व्यापारियों को उचित सम्मान, सहयोग और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे समूचे व्यापारिक समुदाय में विश्वास का माहौल बना है।

जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक समर्थन के लिए सभी व्यापारी संगठनों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि पैनल हमेशा व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। व्यापारिक विकास, समस्या समाधान और नए अवसरों के सृजन की दिशा में यह पैनल निरंतर कार्यरत रहेगा। 

जय व्यापार पैनल को निम्नाकिंत व्यापारिक संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया हैः- 

1. छत्तीसगढ़ फ्लाई ऐश ब्रिक्स मैन्युफैक्चर्स एसोसियेशन।

2. रायपुर क्रेशर संचालक एसोसियेशन । 

3. श्री शीतला चौक व्यापारी संघ।

4. टॉयज एण्ड गिफ्ट एसोसियेशन।

5 .रायपुर फायनेंस एडवाइर एसोसियेशन।

6. छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन।

7. अमानाका व्यापारी संघ।

8. श्री बालाजी थोक फल व्यापारी संघ।

9. छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ।

10. रायपुर कोल्ड स्टोरेज एसोसियेशन।

11. छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसियेशन।

जय व्यापार पैनल – व्यापारियों की आवाज, व्यापारियों का विश्वास!

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping