गर्लफ्रैण्ड विवाद : फायरिंग मामले में फरार आरोप‍ित गिरफ्तार

रायपुर, 7 मार्च । राजधानी रायपुर में एक युवती को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले फरार एक आरोपित को पुलिस ने एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इन्दरपाल सिंह वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने लोकेशन मिलने के बाद आरोपित को घेराबंदी कर धर दबोचा। उक्‍त मामले में बाप-बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, रिंग रोड नंबर-1 में सेकंड हैंड कार खरीद-बिक्री का शोरूम कार सॉल्यूशन है। बुधवार को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच एक युवती को लेकर झगड़ा हुआ था। गुरुवार को देर शाम उसी विवाद को सुलझाने के लिए कार सॉल्यूशन में मदनजीत सिंह और प्रभजोत पहुंचे। वहां पहले से जसपाल सिंह रंधावा और उनके पिता जनरैल सिंह और अन्य लोग बैठे मिले। इसके बाद युवती को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उनके बीच फिर विवाद हो गया। इसके बाद जान से मारने की नियत से जसपाल सिंह और उनके पिता ने राइफल और पिस्टल निकालकर प्रभजोत पर तान दिया। इसके बाद प्रभजोत और मदनजीत ने रायफल और पिस्टल को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपितों ने दो राउंड फायरिंग किया। इसके बाद धमकी देते हुए आरोपित भाग निकले। गोली चलने से शोरूम में हड़कंप मच गया। लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तेलीबांधा थाने से लेकर पुलिस आला अफसर मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपितों की तलाश में जुट गई। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया। 

देर रात पुलिस ने आरोप‍ित जनरैल सिंह, अभिजोत सिंह रखराज, जसपाल सिंह रंधावा, हरप्रीत सिंह निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर लिया था। घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक 12 बोर बन्दूक, एक स्नाईपर, एक चाकू एवं दाे चारपहिया वाहन सफारी एवं थार जब्‍त कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। वहीं एक आरोप‍ित इन्दरपाल सिंह फरार था, जिसे आज शुक्रवार को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोप‍ित के कब्जे से एक चाकू जब्‍त कर आरोप‍ित के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping