अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन नारायणपुर में दो मार्च को

नारायणपुर, 1 मार्च । छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट  (एसएआईएल), एनएमडीसी, जायसकल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ का आयोजन दो मार्च को प्रातः 5.30 बजे से आयोजित किया गया है। नारायणपुर जिला खेल अधिकारी द्वार शन‍िवार को दी गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में विजेताओं को  15.84 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार की राशि प्रदाय किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. हेतु एक लाख 50 हजार रुपये प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय एक लाख रुपये, तृतीय 75 हजार रुपये, चतुर्थ व पंचम 50 हजार एवं छठवां तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 10-10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।

इसी प्रकार ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. प्रथम को 1 लाख रूपए, द्वितीय को 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ एवं पंचम को 10 हजार तथा छठवां एवं दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5-5 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 कि.मी. हेतु प्रथम 15 हजार रुपये, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 8 हजार एवं चतुर्थ व पंचम् 1-1 हजार रुपये तथा दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 5 कि.मी प्रथम 10 हजार रुपये, द्वितीय 7 हजार, तृतीय 5 हजार एवं चतुर्थ-पंचम 1-1 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला के बाहर से अबुझमाड़ मैराथन में पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए पंजीयन की शुल्क 299 रुपये निर्धारित किया गया है। सहभागी धावकों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, स्वल्पाहार, टी-शर्ट, आरएफआईडी युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट एवं मैराथन दौड़ पूरे करने वाले पहले 5 हजार धावकों को आयोजन हेतु तैयार विशेष मेडल प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping