युवक का कपड़े के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा, 26 फरवरी । जिले में आज बुधवार सुबह कपड़े के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। ग्राम मेहंदा की नर्सरी में सीलम के पेड़ पर शव लटका था। मृतक की पहचान मृतक राम नारायण खरे (36) कुटरा निवासी के रूप में हुई। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अुनसार, युवक मंगलवार रात घर से खाना खा कर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को पेड़ पर लटका युवक का शव देखा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राम नारायण मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह जब आज उसका शव नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। मृतक ने अपने लोअर से ही फांसी लगाई थी और शव मिलने के समय वह केवल अंडरवियर में था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी सबसे पहले नर्सरी में गड्ढा खोदने वाले मजदूरों को हुई। उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping