महाकुम्भ में श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले 15 बाइकर्स गिरफ्तार

प्रयागराज, 13 फरवरी । संगमनगरी में महाकुम्भ के दौरान बाइकर्स गैंग भी सक्रिय हो गया, जो श्रद्धालुओं से मनमानी पैसा लेकर उन्हें पहुंचाता था। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 15 बाइकर्स को एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बाइकर्स दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को महाकुम्भ तक पहुंचाने के नाम पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे थे।

एयरपोर्ट थाना के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने सभी आरोपी बाइकर्स को हिरासत में लेकर उनकी बाइक जब्त कर ली हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

-मनमानी रकम वसूल रहे थे बाइकर्स 

जांच में सामने आया कि ये बाइकर्स श्रद्धालुओं की अनभिज्ञता का फायदा उठा रहे थे। जब श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में रोका जाता था, तो ये बाइकर्स उन्हें महाकुम्भ तक पहुंचाने का प्रस्ताव देकर मनमानी रकम वसूल रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य बाइकर्स गैंग में हड़कम्प मच गया है। इंस्पेक्टर ने श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया है ताकि वे ऐसे लोगों के झांसे में न आएं।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping