मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा

इंफाल, 10 फरवरी । मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने पार्टी में आंतरिक मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की भलाई के लिए अपने पद से इस्तीफा  दिया है। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला मणिपुर के भविष्य और स्थिरता को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री ने जनता के लिए इस्तीफा दिया है। उनकी मुख्य मांग केंद्र सरकार से मणिपुर की अखंडता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं और बीरेन सिंह का यह कदम केवल राज्य में शांति बहाल करने के लिए उठाया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने केंद्र से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। 

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping