बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 कांग्रेसियाें काे छह वर्ष के लिए किया निष्कासित

जगदलपुर , 17 फ़रवरी । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जगदलपुर के महामंत्री संगठन एवं प्रशासन शेख जाहिद हुसैन के द्वारा साेमवार काे नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में शाम‍िल  12 कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्याें काे छह वर्ष के ल‍िए न‍िष्‍कास‍ित कर द‍िया है। उन्‍होंने आदेश में कहा है क‍ि सभी ने पार्टी की छबि धूमिल करते हुए, पार्टी के अधिकृत उम्मदवाराें के खिलाफ निदलीय रूप से चुनाव लड़ कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। मनीष गढ़पाले, गौरव तिवारी (राजा), सुखराम नाग, लक्ष्मी राव,  ऋषिका डे,  साईमा अशरफ़,  ज्ञानेश्वरी जाधव,  गीता नाग,  प्रदीप भारती,  अनिमा अधिकारी,  मनोज ठाकुर,  कल्पना मेश्राम पर अनुशास्मक कार्रवाई कर कांग्रेस पार्टी से छह वर्ष के लिए  निष्कासित क‍िया गया  है। 

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping