कोरबा में घंटो रुकी वोटिंग, मत पत्र में निशान बदलने का लगाया गंभीर आरोप

कोरबा, 17 फरवरी । काेरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सरपंच उम्मीदवार का छाप बदल जाने के कारण विवाद का मामला सामने आया है। सरपंच उम्मीदवार तिलोत्तमा काे ताला चाबी छापा मिला था। इसकी बजाय मत पत्र में कोई दूसरा निशान छाप दे दिया गया। इसके चलते मतदान केंद्र में विवाद हुआ, जिससे मतदान दाे घंटे तक बाधित रहा।

पूरा मामला कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चीता पाली गांव का है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने मतदाताओं को मतदान के लिए पोलिंग बूथों में भेज रहे थे। तभी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही तिलोत्तमा नगेसिया को पता चला कि मतपत्र में उन्हें आवंटित ताला चाबी की बजाय कोई दूसरा निशान छपा है। 

अपने साथ धोखा हुआ मानकर तिलोत्तमा, उनके पति और समर्थक सभी आक्रोशित हो गए। सभी ने जमकर विरोध किया। इसके चलते लगभग दाे घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। सूचना पर एसडीएम सरोज मह‍िलांगे मौके पर पहुंचकर एक घंटे के अंदर दूसरा मतपत्र छपवाकर पुन: मतदान शुरू करवाया। 

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping