घोषणा पत्र से पहले कांग्रेस ने साय सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

रायपुर 2 फ़रवरी ।  नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने से पहले कांग्रेस ने आज रविवार काे विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने 25 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी कर साय सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि भाजपा की ‘रिमोट सरकार’ ने जनता को निराश किया।  

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रविवार काे राजीव भवन में निकाय चुनाव पर घोषणा पत्र के पहले आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने 25 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी कर साय सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इस आरोप पत्र के जरिए ये कहा है कि विष्णु देव साय सरकार बताए कि सरकार नागपुर, दिल्ली या बिहार कहां से चल रही है। दीपक बैज ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन का आरोप लगाया है।  किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ वादा खिलाफी, सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी, नौकरियों की बिक्री,  गैस, बिजली, रेत, डीजल के दाम बढ़े,किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया. इतना ही नहीं दीपक बैज ने कहा कि  1 लाख नौकरियों का वादा झूठा निकला है. कानून व्यवस्था फेल हो गई है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping