रायगढ़ : भाजपा पार्षद प्रत्‍याशी निर्विरोध चुनाव जीती

रायगढ़ , 31 जनवरी । रायगढ़ नगर निगम चुनाव का पहला रिजल्ट आज शुक्रवार को भाजपा के पक्ष में आया है।  वार्ड नंबर 18 से भाजपा पार्षद पूनम सोलंकी निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस ले लिया। भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सोलंकी दंपति को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।भाजपा प्रत्याशी पूनम अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ जल्द ही कलेक्टर से जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगी। पिछले नगरीय न‍िकाय चुनाव में भी पूनम ने काग्रेस को लगभग एक हजार वोटों से मात दी थींं। पूनम की जीत से वार्ड के लोगों में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping