भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों का किया ऐलान, रायपुर नगर निगम से मीनल चौबे प्रत्याशी घोषित

रायपुर, 26 जनवरी ।  छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की सूची का ऐलान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रविवार काे कर दिया गया है। प्रदेश के 14 निगम में से 10 नगर निगम में चुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी 10 निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर दिया है। जारी से सूची में रायपुर नगर निगम से भाजपा के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं दुर्ग नगर निगम में ओबीसी महिला के लिए  अलका बाघमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

राजनांदगांव सामान्य मुक्त में मधुसूदन यादव , धमतरी सामान्य मुक्त जगदीश रामू रोहना एवं जगदलपुर सामान्य मुक्त संजय पांडे को उम्मीदवारी घोषित की गई है,  वहीं रायगढ़ अनुसूचित जाति मुक्त में जीवर्धन चौहान को मौका दिया गया है, जबकि कोरबा सामान्य महिला संजू देवी राजपूत भाजपा महापौर प्रत्याशी होगी, बिलासपुर ओबीसी से पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया गया है, अंबिकापुर अनुसूचित जनजाति मुक्त मंजूषा भगत चिरमिरी सामान्य मुक्त रामनरेश राय को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस तरह निगम चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है, बहुत प्रशिक्षित सीट पर जो राजधानी रायपुर की मानी जा रही थी जिसमें भाजपा ने पहले से प्रत्याशी के रूप में चर्चा में सामने आ रही मीनल चौबे को ही अधिकृत रूप से घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping