प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 30 की मौत, 60 घायल, मुख्‍यमंत्री योगी ने जताया दुख

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। जिस पर सीएम योगी समेत पीएम मोदी और कई बड़े नेता मंत्रियों ने दुख जताया। वहीं अब इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

सीएम ने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, “महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दु:खद है, मर्माहत करने वाली है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं साथ ही परिवारजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 लाख की घोषणा की है। ” इसके साथ ही कहा कि, घटना अत्यंत दुखद है मृतकों के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया उनके प्रति मेरी संवेदनाएं है। इसके साथ ही इस घटना की पूरी जांच करवा करके हम इसकी तह में जाएंगे। इसके अलावा पुलिस के स्तर पर भी इसकी अलग से जांच करवाएंगे कि ये घटना किन कारणों की वजह से हुई। न्यायिक आयोग मामले की राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping