नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने न‍ियुक्‍त क‍िए प्रभारी

 रायपुर, 26 जनवरी

। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव काे लेकर कांग्रेस ने सभी नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सभी प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है। सांसद ज्योत्सना महंत को कोरबा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को बिलासपुर, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को धमतरी, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को रायपुर, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रविवार काे निकाय चुनाव में गति प्रदान करने प्रभारियाें की नियुक्ति कर पार्टी उम्‍मीदवारों की जीत सुन‍िश्‍च‍ित करने का आग्रह क‍िया है। 

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping