जगदलपुर महापाैर सीट के लिए कांग्रेस ने गैदू को बनाया उम्मीदवार

जगदलपुर, 27 जनवरी । छत्तीसगढ़ में जगदलपुर महापाैर सीट के लिए कांग्रेस ने मलकीत सिंह गैदू को प्रत्याशी बनाया है। रविवार देर रात तक मलकीत और सुशील मौर्य के नाम पर पार्टी हाई कमान ने मंथन किया। वहीं मलकीत के नाम पर मुहर लगाई गई है। भाजपा ने एक दिन पहले संजय पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हाेता रहा है, इस बार भी सीधा मुकाबला ही हाेगा। मलकीत सिंह गैदू पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 12वीं तक  शिक्षा हासिल की है।  वे 17 सालों तक BPS (बस्तर परिवहन संघ) के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी नेता हैं। मलकीत कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के भी  करीब थे। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई और दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बने तो वर्ष 2023 में मलकीत को संगठन प्रभारी महामंत्री बनाया गया।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping