ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाना कांग्रेस की नौटंकी, उम्‍मीदवारों का चयन शीघ्र : धरम लाल कौश‍िक

रायपुर, 4 जनवरी । राजधानी रायपुर के भाजपा मुख्‍यालय में न‍गरीय न‍िकाय चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को बैठक जारी है। वहीं कांग्रेस  ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाते हुए भाजपा को घेरने में जुटी है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह कोई भाजपा का निर्णय नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के हिसाब से चुनाव हो रहा है। ओबीसी वर्ग को पर्याप्त टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में उम्‍मीदवारों के चयन के ल‍िए बैठक का सिलसिला आज सुबह से जारी है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद हैं। निकाय चुनाव के लिए बनाए गए समितियों के साथ चर्चा हो रही है। समितियों और कोर कमिटी के सदस्यों से वन टू वन चर्चा हो रही है।

बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ नाम यहां से तय हो जाएंगे और कुछ नाम का पैनल बनाया जाएगा। बहुत शीघ्र नाम घोषित होने की संभावना है. महापौर का नाम एक दिन बाद आएगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping