आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ , 27 जनवरी ।पुसौर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपित विवेक सुरेन (निवासी आमापाली, थाना उरगा, जिला कोरबा) को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 9 जून 2024 का है, जब पुसौर थाना क्षेत्र की युवती ने जहरीले पदार्थ का का सेवन कर आत्महत्या कर ली । इस संबंध में थाना पुसौर में मर्ग क्रमांक 50/24 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जांच शुरू की गई। मृतिका के परिजनों के बयान और पुलिस जांच से यह सामने आया कि युवती का विवेक सुरेन के साथ प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी। मई 2024 में युवती परिवारजनों के साथ कोरबा शादी में गई थी । जहां विवेक सुरेन से मुलाकात हुई। उसके बाद कई बार मिलने के साथ-साथ फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बने।

बाद में दोनों के संबंधों में अनबन हुई और विवेक ने शादी से इंकार करते हुए युवती को चेटिंग के माध्यम से जानकारी दी। विवेक के इस कदम से आहत होकर युवती ने 9 जून 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कल 26 जनवरी को विवेक सुरेन के खिलाफ धारा 306 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping