निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेट्रिंग गिरने से ग्‍यारह मजदूर दबे, दो की मौत

रायपुर, 11 जनवरी। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थानांतर्गत वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए। इनमें से नाै को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। दो मजदूरों की मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
। बताया जा रहा कि तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, छत ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ है। अविनाश एलिगेंस के निर्माधीन बिल्डिंग के काम में लगे प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि इस हादसे में 11 मजदूर दबे हुए थे। नाै घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा छत ढलाई के समय हुआ है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping