राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द, गृहमंत्री शर्मा ने किया आदेश जारी

रायपुर, 25 दिसंबर। राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह आदेश जारी किया। उल्‍लेखनीय है कि राजनांदगांव में चल रहे पुलिस भर्ती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद एक पुलिस आरक्षक ने खुदुकशी कर ली थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया का रद्द कर दिया है।

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिला में चल रहे पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू से सवालों के घेरे में रही। भर्ती प्रक्रिया में अपात्रों की भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में रखा गया। इन्हीं में से एक आरक्षक ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जिसके बाद सरकार ने एसआईटी का गठन कर मामले की जांच का आदेश देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में पुलिस आरक्षकों की गिरफ्तारियां भी हुई है। इसी बीच भर्ती प्रक्रिया के विवादों में आने के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृहमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के बाद उन अभ्यर्थियों को झटका लगा है, जो कि लंबे वक्त से आरक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे थे।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “पुलिस भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।” मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping