भाठागांव का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में विधायक का फूंका पुतला

रायपुर, 18 दिसंबर। रायपुर नगर निगम एमआईसी में भाठागांव के नाम बदल कर अरिहन्त नगर रखने के प्रस्ताव के विरोध में आज बुधवार काे भाठागांव के नागरिकों ने भाजपा के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के खिलाप मुर्दाबाद के नारे लगाकर विधायक का पुतला जलाया। भाठागांव के नागरिकों का कहना है कि भाठागांव का नाम 100 वर्षो पहले से चला आ रहा है। विधायक के द्वारा बिना ग्रामीणों की सहमति से नाम बदलने का प्रस्ताव रखना भाठागांव की जनता के भावना से खिलवाड़ करना है।

वही भाठागांव के पार्षद सतनाम पनाग ने बताया कि वर्षो पुराने भाठागांव का नाम को बदलना किसी भी हाल में सही नहीं, हमारी महापौर परिषद तीन दिन पहले ही नाम बदलने के प्रस्ताव को निरस्त कर चुकी है। लेकिन विधायक जी के द्वारा राज्य शासन से जबरदस्ती भाठागांव के नाम को बदलवाया जाता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और किसी भी सूरत में भाठागांव का नाम बदलने नही दिया जाएगा।

इस दौरान वार्ड के समाज सेवक ब्रम्हा सोनकर ने कहा भाठागांव के लोगो से बिना पूछे भाजपा के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाठागांव का नाम बदलकर अरिहन्तपुरम नगर रखने का प्रस्ताव नगर निगम में था, जिससे भाठागांव के जनता की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में आज हम सब भाठागांव के नागरिक इक्कठा होकर पुरन्दर मिश्रा मुर्दा बाद के नारे लगाकर विधायक का पुतला जलाए है। भाठागांव का इतिहास 100 वर्ष पहले का पुराना नाम है। पुरन्दर मिश्रा को भाठागांव की जनता से माफी मांगना चाहिए।

इस दौरान भाठागांव के स्थानीय नागरिक जय सोनकर ,राजा यादव, मुन्ना सोनकर, रमेश सोनकर, जीतू ब्रिजवानी, मनोज सोनकर, ललित साहू, खेम सोनकर, सीताराम साहू, अविनाश मिश्रा, आशु त्रिपाठी, अविनाश शिर्के, सोनसाय सोनकर, भागवत सोनकर, संजय सोनकर, सुखचंद सोनकर, रघुवीर यादव, धन्नू सोनकर, घनश्याम जलक्षत्रि, ओम सोनकर, प्रकाश सोनकर, डगेश साहू, महेंद्र साहू एवं भाठागांव के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping