मुख्यमंत्री साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

रायपुर, 2 नवंबर
। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शन‍िवार को
बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण
किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख
रही है। बस्तर ओलंपिक के मस्कट में पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने हैं।
बस्तर ओलंपिक का मस्कट वन्य जीव संरक्षण को समर्पित है। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव
और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping