बीजापुर के रेखापल्ली-कोमठपल्ली वनक्षेत्र में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

बीजापुर, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली वनक्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। कुछ देर बाद सर्चिंग के दौरान दोनों नक्सलियों को शव बरामद किए गए। इनके पास से एक एसएलआर राइफल और अन्य हथियार बरामद किये गए हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ में मारे गये दाेनाें नक्सलियाें की शिनाख्तगी की काेशिश की जा रही है। घटनास्थल से टीम के वापस आने के बाद और जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस के अनुसार उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद हाेने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ, काेबरा और सीआरपीएफ के जवानाें काे संयुक्त अभियान पर रवाना किया गया। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच रेखापल्ली- कोमठपल्ली वनक्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping