अम्बिकापुर के मैनपाॅट में रात का तापमान पहुंचा 4.8 डिग्री, ठंड ने पुराने रिकार्ड तोड़े

अंबिकापुर, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में गिरते तापमान से नवंबर माह में पड़ने वाली ठंड की 36 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। शुक्रवार को मैनपाट में रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हाे गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले 29 नवंबर 1988 में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। इसके पहले अम्बिकापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping